धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से खुलासा कर अवैध खाद्य तेल और नकली डीज़ल का नेटवर्क पकड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

धार: जिले में अवैध खाद्य तेल और नकली डीज़ल के बड़े कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ड्रोन की मदद से इंदौर–अहमदाबाद फोरलेन क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया। यह कार्रवाई सरदारपुर और राजगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात की गई।

ड्रोन से हाईवे क्षेत्र की निगरानी के बाद पुलिस टीम ने वीर तेजाजी ढाबा, राजस्थानी ढाबा, चेतना ढाबा और राजलक्ष्मी होटल के पीछे दबिश दी। यहां पिकअप वाहनों में भारी मात्रा में अवैध केमिकल, चोरी का खाद्य तेल और नकली डीज़ल भरा हुआ मिला। इतना ही नहीं, मौके पर एक अवैध पेट्रोल पंप भी संचालित पाया गया, जिसमें डिजिटल मशीनें, नोज़ल, बैटरी और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से कुल करीब 45 लाख 55 हजार रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है, जिसमें शामिल है—

  • 12 हजार 800 लीटर खाद्य तेल
  • 1 हजार 460 लीटर केमिकल और 1 हजार 410 लीटर डीज़ल
  • कुल 214 ड्रम
  • एक महिंद्रा लोडिंग वाहन और दो पिकअप वाहन
  • 1 लाख 35 हजार 400 रुपये नकद
  • डीज़ल नापने की ट्यूब, डिजिटल मशीनें, नोज़ल, बैटरी, इन्वर्टर और एक डायरी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—

  1. आसिक नायता, निवासी सिलोदा बुजुर्ग
  2. निलेश हामड़, निवासी धुलेट
  3. अंतिम जैन, निवासी राजगढ़

वहीं, विजयसिंह जाडेजा नाम का एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

पुलिस ने सरदारपुर और राजगढ़ थानों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि धार जिले की सीमा में हाईवे पर चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में