रिपोर्टर: वैभव चौधरी
धमतरी जिले में एक बार फिर अवैध पशु तस्करी का मामला सामने आया है। हिंदू मंडल जागरण मंच की शिकायत पर भखारा थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
- घटना ग्राम जुगदेही के पास की है।
- हिंदू मंडल जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने संदेह होने पर एक छोटा हाथी वाहन को रोका।
- वाहन की जांच करने पर उसमें 4 गौवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए, जिन्हें कथित तौर पर कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
पुलिस की कार्रवाई
- सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
- मौके से ग्राम कोर्रा निवासी कामता साहू और कमल यादव को गिरफ्तार किया गया।
- पुलिस ने वाहन और गौवंश को जब्त कर लिया है।
जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।





