धमतरी: मामूली विवाद में युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: A young man was stabbed and left bleeding in a minor dispute

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

धमतरी शहर के बांसपारा वार्ड में एक मामूली कहासुनी जानलेवा हमले में बदल गई, जब एक युवक को पेट में चाकू मार दिया गया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है

किराना दुकान से लौटते वक्त हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, यश राज राव अपने दोस्त करण जाधव के साथ बीती रात किराना दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी मयंक यादव उर्फ बब्बन ने मोटरसाइकिल से यश को टक्कर (कट) मार दी। यश ने जब आरोपी से कहा कि “गाड़ी ठीक से चलाओ,” तो मयंक ने गुस्से में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक पेट में चाकू घोंपकर मौके से फरार हो गया

हालत गंभीर, रायपुर रेफर

घटना के बाद यश वहीं सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मयंक यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता