धमतरी: कांजी हाउस से 22 मवेशियों की चोरी, नगर निगम में मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: 22 cattle stolen from Kanj House, panic in Municipal Corporation

संवाददाता: वैभव चौधरी

धमतरी जिले के ग्राम अर्जुनी-खपरी मार्ग स्थित नगर निगम के कांजी हाउस से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 22 मवेशियों की चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना से निगम और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

कांजी हाउस से गायब हुए मवेशी

नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है। बीते दिनों ऐसे ही लगभग 22 मवेशियों को पकड़कर अर्जुनी-खपरी स्थित कांजी हाउस में शिफ्ट किया गया था।

लेकिन शुक्रवार को जब निगम कर्मचारियों ने कांजी हाउस का निरीक्षण किया, तो वहां 22 मवेशी गायब मिले। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांजी हाउस में घुसकर इन मवेशियों को चोरी कर लिया है।

उपायुक्त पीसी सर्वा ने दी जानकारी

नगर निगम उपायुक्त पीसी सर्वा ने बताया कि वर्तमान में कांजी हाउस में कुल 56 मवेशी हैं। निगम द्वारा लगातार सड़कों से मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि सड़क हादसों से बचाव हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि मवेशियों के चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले भी मवेशियों के चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे कांजी हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोग और निगम कर्मचारी अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आवारा मवेशियों की धरपकड़ कर रखने के बावजूद, चोरी जैसी घटनाएं उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक साबित हो रही हैं।

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता