रिपोर्टर: प्रांशु क्षत्रिय
Contents
छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय नई हलचल मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली में बयान दिया कि सरकार ने जिले में महज आधा किलोमीटर सड़क बनाई है।
इस बयान पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा पलटवार किया है।
साव का आरोप: “भूपेश फैला रहे हैं झूठासन”
अरुण साव ने भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि वे जनता को गुमराह करने के लिए “झूठासन” फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा –
“वर्तमान में छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन चल रहा है, न कि भूपेश बघेल की अफवाहों की राजनीति।”
20 महीनों में 363 करोड़ के कार्य
साव ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि बीते 20 महीनों में केवल मुंगेली जिले में 82 विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है।
- इन पर कुल 363 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
- उन्होंने बघेल के 0.5 किमी सड़क के दावे को “झूठ की बुनियाद पर खड़ा” बताया।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
डिप्टी सीएम ने दावा किया कि
- बघेल शासन में पूरे पांच साल में ढंग की सड़क तक नहीं बन पाई।
- जबकि वर्तमान सरकार ने 20 महीनों में प्रदेशभर में 717 सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है।
जनता को नहीं बहकाया जा सकता
साव ने कहा कि अब जनता पूरी तरह जागरूक है और विकास के वास्तविक आंकड़े देख रही है।
“जनता को अब झूठे दावों से बहकाया नहीं जा सकता।”





