दिल्ली के स्कूलों को फिर बम धमकी, मिड टर्म एग्जाम स्थगित, सुरक्षा बढ़ाई गई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दिल्ली के स्कूलों को फिर बम धमकी, मिड टर्म एग्जाम स्थगित, सुरक्षा बढ़ाई गई

BY: MOHIT JAIN

देश की राजधानी दिल्ली में कई स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के सामने आते ही छात्रों और अभिभावकों के बीच हड़कंप मच गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल (द्वारका) ने आज होने वाले मिड टर्म एग्जाम को तत्काल स्थगित कर दिया है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तत्काल कार्रवाई

धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, धमकी ई-मेल के जरिए दी गई थी और दो स्कूल विशेष रूप से प्रभावित पाए गए हैं—एक नजफगढ़ के पास और दूसरा महरौली इलाके में।

हालांकि, पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को मिली बम धमकियां पूरी तरह फर्जी पाई गई हैं। तलाशी अभियान में किसी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला।

DPS द्वारका ने मिड टर्म एग्जाम स्थगित किया

दिल्ली पब्लिक स्कूल (द्वारका) ने कक्षा तीन से बारहवीं तक के छात्रों के लिए सर्कुलर जारी कर कहा कि 20 सितंबर 2025 को होने वाली मिड टर्म परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। स्कूल बस और निजी वैन/कैब तुरंत वापस भेज दी गई हैं और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों को लेने के लिए निर्धारित स्टॉप पर मौजूद रहें।

सर्कुलर में आगे कहा गया है कि नई परीक्षा तिथियों की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

लगातार बढ़ रही धमकियों का सिलसिला

दिल्ली-एनसीआर में कुछ महीनों के अंतराल में कई स्कूलों को बम धमकी मिली है। अधिकांश धमकियां ई-मेल के जरिए आती हैं और जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। 12 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट को भी धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में तीन बम प्लांट किए गए हैं। पुलिस ने तत्काल हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. चैत्र नवरात्रि आज से

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

Horoscope: 19-03-26

Horoscope: 19 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने