दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय की शर्तें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय की शर्तें

BY: MOHIT JAIN

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के मौके पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लोगों को राहत मिली है।

समय और शर्तें तय
कोर्ट ने कहा कि ग्रीन पटाखे फोड़ने की अनुमति केवल 18 से 21 अक्टूबर तक होगी। साथ ही, पटाखे केवल रात 8 से 10 बजे तक ही जलाए जा सकेंगे। एनसीआर क्षेत्र में बाहरी क्षेत्रों से पटाखे लाने की अनुमति नहीं होगी। नकली या गैर-मानक पटाखे पाए जाने पर विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।

Green Crackers: Green crackers' market sees red due to low supply, lack of  varieties

ग्रीन पटाखा निर्माताओं की निगरानी
सुप्रीम कोर्ट ने गश्ती दल को निर्देश दिया है कि वह ग्रीन पटाखा निर्माताओं की नियमित जांच करें। हरित पटाखों के क्यूआर कोड वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे ताकि उनके मानक सुनिश्चित किए जा सकें। कोर्ट ने 14 अक्टूबर 2024 के आदेश का हवाला दिया जिसमें दिल्ली सरकार ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
कोर्ट ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एनसीआर के प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से दिवाली के बाद प्रदूषण की रिपोर्ट देने को कहा है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की तस्करी की जाएगी तो उनके लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।

दिल्ली में बढ़ रहा वायु प्रदूषण
सर्दियों के आगमन के साथ ही दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगभग तीन महीने बाद ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 दर्ज किया गया है। पिछले तीन महीनों में यह सबसे खराब स्तर है। मौसम बदलने और सर्दियों की शुरुआत के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने