Dehradun murder case : मांडूवाला जंगल में मिली अज्ञात महिला की हत्या का पर्दाफाश, पुलिस ने पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार किया
Dehradun murder case : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मांडूवाला जंगलों में मिली अज्ञात महिला की लाश का रहस्य सुलझ गया। पुलिस ने एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल के मार्गदर्शन में जांच कर मृतका के पति रंजीत शर्मा को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने अपनी पहली पत्नी रूपा का गला घोंटकर हत्या की और शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। रूपा अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ फरवरी में देहरादून आई थी और आरोपी पर अपनी दूसरी पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इसी विवाद में 5 मार्च की रात हत्या हुई।

Dehradun murder case : पुलिस ने 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 5000 लोगों का सत्यापन किया। इस मेहनत के बाद आरोपी तक पहुँचकर उसने अपना जुर्म कबूल किया।
रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस सफलता पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार दिया।
read more :Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में इंटरएक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

