Dehli news: भारतीय सेना की सोशल मीडिया नीति में बड़ा बदलाव, जवानों के लिए नई गाइडलाइंस जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Dehli news: भारतीय सेना ने अपने अधिकारियों और जवानों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर नई और सख्त नीति लागू की है। इस नई गाइडलाइन में इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और लिंक्डइन जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल को लेकर स्पष्ट नियम तय किए गए हैं। सेना का उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील जानकारियों के दुरुपयोग को रोकना है।

किन ऐप्स पर क्या अनुमति
नई नीति के अनुसार, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और कोरा जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग सैन्य कर्मी केवल जानकारी देखने या निगरानी के उद्देश्य से कर सकेंगे। इन प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना, व्यक्तिगत राय साझा करना या कोई भी सामग्री पोस्ट करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

वहीं, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल और स्काइप जैसे मैसेजिंग ऐप्स पर केवल सामान्य और अवर्गीकृत जानकारी साझा करने की अनुमति होगी। यह जानकारी भी केवल उन्हीं लोगों के साथ साझा की जा सकेगी, जिन्हें उपयोगकर्ता व्यक्तिगत रूप से जानता हो। संदेश भेजने से पहले सामने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करना पूरी तरह उपयोगकर्ता की जिम्मेदारी होगी।

इसके अलावा, लिंक्डइन का उपयोग केवल पेशेवर उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा। सेना के जवान इस प्लेटफॉर्म पर अपना बायोडाटा अपलोड कर सकते हैं या संभावित नियोक्ताओं और संस्थानों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं, लेकिन इससे आगे किसी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी।

क्यों लाई गई नई नीति
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, दुश्मन देशों की खुफिया एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए सैन्य कर्मियों को निशाना बनाकर हनी ट्रैप, डेटा चोरी और सूचना जुटाने की कोशिश करती हैं। इन्हीं खतरों को देखते हुए सेना ने यह नई नीति लागू की है। इसका मकसद न सिर्फ डिजिटल जोखिमों से बचाव करना है, बल्कि सैन्य अनुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी सुनिश्चित करना है।

सेना ने स्पष्ट किया है कि इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जवानों को क्लाउड आधारित स्टोरेज सेवाओं का उपयोग करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है।

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़