Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में मांगणियार गायन और लोक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ
Dausa : राजस्थान के दौसा जिले में आज प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ एक दिवसीय दौरे पर रहे। दौरे के दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनता से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

Dausa : दौरे की शुरुआत दोपहर 2 बजे नांगल गोविंद के चरागाह विकास कार्यों के निरीक्षण से हुई। इसके बाद मंत्री भांडारेज पहुंचे और वहां स्थित पॉली हाउस का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना खुशहाल किसान का साकार होते देखना दौसा में संभव हो रहा है।
Dausa : मंत्री ने बताया कि फसलें सीधे दिल्ली और मुंबई एक्सप्रेस के माध्यम से पहुंच रही हैं, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि हो रही है। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने टाउनहॉल का निरीक्षण किया और जिले के कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव की प्रशंसा की।
READ MORE : Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

