Datia : झांसी बायपास पर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Datia

Report: Vijay gupta


सुबह साढ़े नौ बजे की वारदात, मौके पर मौत

Datia : दतिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत झांसी बायपास पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई।


साथियों के साथ गांव जा रहा था मृतक

Datia मृतक की पहचान 36 वर्षीय रामपाल गुर्जर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम जैदपुरा का निवासी था और वर्तमान में बुंदेला कॉलोनी में रह रहा था। रामपाल अपने दो साथियों खुश गुर्जर और भगवान सिंह गुर्जर के साथ बाइक से गांव जैदपुरा जा रहा था। बाइक खुश गुर्जर चला रहा था, बीच में भगवान सिंह और पीछे रामपाल बैठा हुआ था।


पीछे से आए बदमाशों ने की फायरिंग, मामला दर्ज

Datia झांसी बायपास पर पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और कट्टे से फायर कर दिया। गोली रामपाल के सिर में पीछे की ओर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अंशुल परिहार सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Read this: Indore : ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती को लेकर विरोध, चालकों ने सौंपा ज्ञापन

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।