Datia : शिक्षक परिवार के बेटे ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Datia : मध्य प्रदेश के दतिया जिले के युवा विश्वजीत गुप्ता ने UPSC परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 67वीं रैंक हासिल की है। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं।

विश्वजीत के पिता अशोक गुप्ता और माता के मार्गदर्शन में उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से तैयारी की। उनका यह प्रदर्शन दतिया जिले के लिए गर्व का क्षण है।
Datia : UPSC की तैयारी दिल्ली में की, घर में खुशी का माहौल
Datia : UPSC का रिजल्ट आने के बाद विश्वजीत के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। विश्वजीत ने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की और लगातार मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
उनकी इस सफलता को क्षेत्र के लोग युवाओं के लिए प्रेरणा मान रहे हैं, जो यह साबित करता है कि समर्पण और मेहनत से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
READ MORE : Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

