बालोद जिले में फिर पहुंचा दतैल हाथी, 19 गांवों में अलर्ट जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Datail elephant reached Balod district again, alert issued in 19 villages

रिपोर्ट- राजेश साहु

बालोद। जिले के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर दतैल हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। विचरण करते हुए यह हाथी दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आर एफ 143 क्षेत्र में पहुंचा।

वन विभाग की टीम कर रही निगरानी

वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और हर पल की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

19 गांवों में अलर्ट जारी

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्राम मलकुंवर, आड़ेझर, हिड़कापार सहित कुल 19 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और हाथी के नजदीक जाने का प्रयास न करें।

ग्रामीणों में दहशत, विभाग ने की अपील

हाथी के आने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि ग्रामीण किसी भी तरह की सूचना तुरंत वन विभाग को दें और रात के समय अकेले बाहर निकलने से परहेज करें।

- Advertisement -
Ad imageAd image