रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना
DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाया गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

DANTEWADA NEWS; पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया था
DANTEWADA NEWS; पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया था और पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद माननीय फास्ट ट्रैक कोर्ट दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा ने आरोपी दलसिंह राजपूत को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई।
बचेली पुलिस की तत्पर कार्रवाई से पीड़िता को न्याय मिला है।

