स्टंट का खतरनाक अंजाम: सतारा में युवक की कार 300 फीट खाई में गिरी, हालत गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को कार से स्टंट करना भारी पड़ गया। युवक की कार संतुलन खोने के बाद सीधे 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


हादसा कैसे हुआ?

जानकारी के अनुसार, यह घटना पाटन तालुका क्षेत्र में स्थित उल्टा झरना (Reverse Waterfall) पॉइंट के पास घटी। कार चला रहे युवक की पहचान साहिल अनिल जाधव (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करहड तालुका के कपिल गोलेश्वर का निवासी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को साहिल अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। गूजरवाड़ी घाट स्थित टेबल पॉइंट के पास जब वह कार में बैठकर तस्वीरें खींच रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया। कार अचानक खिसकने लगी और घास पर फिसलते हुए खाई में जा गिरी


रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वहां ट्रेनिंग के लिए मौजूद कैडेट्स ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और घायल युवक को खाई से बाहर निकालने में मदद की। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद साहिल को गंभीर हालत में कन्हड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


चश्मदीदों की जानकारी

हादसे के वक्त साहिल के दोस्त आसपास मौजूद थे। वे अलग-अलग स्थानों पर फोटोग्राफी में व्यस्त थे, जबकि साहिल अकेले कार में बैठकर खुद की तस्वीरें ले रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब उसने कार घुमाने की कोशिश की, तब ब्रेक फेल हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा।


पुलिस की अपील

पुलिस ने घटना के बाद लोगों से अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट से परहेज करें, खासकर पहाड़ी इलाकों में, जहां ज़रा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित

CG: Top 10 News

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ₹1800 और मोबाइल

MP: Top 10 News

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. ग्वालियर-चंबल में

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026

Aaj ka Panchang: 30 मार्च 2026 का पंचांग, सोम प्रदोष और अनंग

Horoscope: 30 मार्च 2026

Horoscope: 30 मार्च 2026 राशिफल: कई राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले