Cyber Fraud Case : फर्जी लिंक से लाखों की ठगी, साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण से आरोपी तक बनाई पहुंच
रिपोर्टर : आज़ाद सक्सेना
Cyber Fraud Case : दंतेवाड़ा पुलिस को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी लिंक के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।
Cyber Fraud Case : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन तथा साइबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। एसडीओपी किरंदुल कमलजीत पाटले के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने साइबर सेल, थाना बचेली और सिटी कोतवाली की संयुक्त मदद से इस मामले का खुलासा किया।

Cyber Fraud Case : जांच के दौरान फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स का उपयोग करते हुए टीम ने 100 से अधिक बैंक खातों की जांच की और आरोपी तक पहुंच बनाई। इसके बाद टीम को रांची और बिहार भेजा गया, जहां से अजय कुमार महतो (38 वर्ष), निवासी बरियापुर, जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया।
Cyber Fraud Case : आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक चेक बुक, तीन पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और 11 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
Cyber Fraud Case : यह मामला बचेली क्षेत्र का है, जहां 15 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच लोगों को टास्क पूरा करने पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर करीब 7 लाख 91 हजार 547 रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना बचेली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
Cyber Fraud Case : पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी साझा न करें और ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

