CSK VS RR: आईपीएल 2026 के तीसरे मैच में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। चेन्नई के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी होंगे। अगर वैभव पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, तो CSK की गेंदबाजी पर दबाव बढ़ सकता है। पिछले साल के प्रदर्शन और युवा खिलाड़ी के रूप में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए, यह मुकाबला रोमांचक रहने वाला है।
CSK VS RR: IPL में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड और उपलब्धियां
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत ही धमाकेदार तरीके से की थी। 14 साल की उम्र में IPL खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज होने के अलावा उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए हैं:
- आईपीएल में सबसे कम उम्र में छक्का लगाने वाले बल्लेबाज।
- 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल में डेब्यू।
- आईपीएल 2025 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।
- 14 साल 32 दिन की उम्र में IPL में शतक जमाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज।
- भारत की ओर से 35 गेंद में सबसे तेज IPL शतक लगाने वाले बल्लेबाज।
- IPL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड, सिर्फ क्रिस गेल से पीछे।
- IPL में एक पारी में 11 छक्के लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज।
CSK VS RR: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड
CSK VS RR: वैभव ने सिर्फ IPL ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय यूथ क्रिकेट में भी रिकॉर्ड बनाए हैं:
- 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली, टूर्नामेंट के फाइनल में किसी भी बल्लेबाज की अब तक की सबसे बड़ी पारी।
- अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक (80 गेंद में)।
- यूथ वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (15 छक्के)।
- यूथ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंद में)।
- यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक (52 गेंद)।
- यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक (58 गेंद)।
- विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 14 साल 272 दिन की उम्र में शतक।
- सबसे तेज 150 रन बनाने का रिकॉर्ड: 59 गेंद में, एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
- लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी (13 साल 269 दिन)।
CSK VS RR: IPL 2026 मैच में उम्मीद
वैभव सूर्यवंशी का यह अनुभव और रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के लिए मैच जीतने की कुंजी साबित हो सकता है। चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों को उनके आक्रामक खेल पर खास नजर रखनी होगी। अगर वैभव पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत करते हैं, तो मैच के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।





