Crop Damage : लगातार बारिश और तेज हवाओं से किसानों को भारी नुकसान
Crop Damage : पीलीभीत जिले के बरखेड़ा में कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पकी खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। कटाई की तैयारी में जुटे किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। खेतों में भरे पानी और तेज हवाओं के कारण फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर भारी असर पड़ा।

Crop Damage : बरखेड़ा ब्लॉक के कई गांव प्रभावित, किसानों की मांग मुआवजे की
Crop Damage : बरखेड़ा ब्लॉक के नगरा, आमडार, अर्शियाबोझ, शाहपुरा, उगनपुर, अग्यारी और उमरा गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रभावित किसान अपनी मेहनत और लागत दोनों के डूबने से चिंतित हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। अब यह देखने की बात होगी कि प्रशासन किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए कौन-कौन से कदम उठाता है।
read more : Child Abuse : बस्ती में सौतेली मां ने 2.5 साल की बच्ची को पीटकर किया घायल

