CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 37 वर्षीय युवक का कहना है कि उसकी पत्नी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना की, साथ ही उसे घर से बाहर निकाल दिया।
CrimeNews : शिकायत के अनुसार, युवक की शादी 31 वर्षीय महिला से हुई थी और दोनों जक्कूर स्थित एक विला में रह रहे थे। पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप बढ़ता गया, जिससे वैवाहिक जीवन में लगातार तनाव बना रहा। उसने यह भी दावा किया कि उसकी सास उसे घर में आने से रोकती थी और बेटी से अलग होने का दबाव बनाती थी।

CrimeNews : युवक ने अपने ससुर पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे डराने के लिए कुछ लोगों को भेजा गया था।
CrimeNews : पत्नी दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करती है
CrimeNews: पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करती थी, उसकी आर्थिक स्थिति का मजाक उड़ाती थी और उसके लाइफस्टाइल को लेकर असंतोष जताती थी। उसने यह भी कहा कि पत्नी कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ अधिक समय बिताती थी और अलग तरह की जीवनशैली जीती थी।
CrimeNews: मेरी पत्नी ने अपनी सहेली के साथ संबंध बनाने का दवाब बनाया
CrimeNews : सबसे गंभीर आरोपों में युवक ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे अश्लील वीडियो भेजकर दबाव बनाती थी और आपत्तिजनक गतिविधियों के लिए मजबूर करती थी। यहां तक कि उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे अपनी एक सहेली के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।
CrimeNews : युवक का कहना है कि उसने कई बार पारिवारिक स्तर पर मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ती गई। उसने यह भी बताया कि उसके जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अभी भी उसी घर में हैं, जहां उसे जाने की अनुमति नहीं है।
मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर पत्नी की ओर से भी पति पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और इस मामले में एक अलग FIR दर्ज होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

