,

भाटापारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Congress workers celebrated Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti in Bhatapara

– अमृत साहू, भाटापारा

विधायक इंद्र साव ने दी श्रद्धांजलि

भाटापारा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गुरुनानक वार्ड में स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

इस कार्यक्रम में विधायक इंद्र साव विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, “यह संविधान हमें समानता और अधिकारों की रक्षा की गारंटी देता है।” उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और उनके आदर्शों को याद करते हुए बताया कि डॉ. अंबेडकर की जयंती को पूरे देश और दुनिया में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विधायक ने आगे कहा कि बाबा साहेब केवल भारत के संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए पूरी ज़िंदगी संघर्ष किया और एक ऐसा संविधान बनाया जो हर नागरिक को समान अधिकार देता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और युवाओं ने भाग लिया। सभी ने बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

15 अप्रैल 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का हाल, किस राशि पर क्या होगा ग्रहों का प्रभाव?

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…