,

Congress Sthapna Diwas: पीसीसी में तिरंगा फहराया गया, जीतू पटवारी ने किया झंडावंदन

- Advertisement -
Ad imageAd image
Congress Sthapna Diwas

Congress Sthapna Diwas: कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (पीसीसी) में कांग्रेस सेवादल द्वारा तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जीतू पटवारी ने किया झंडावंदन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने झंडावंदन किया और वंदे मातरम गान में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी की एकजुटता और विचारधारा को दोहराया गया।

कार्यकर्ताओं ने ली पार्टी संविधान की शपथ
स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संविधान और मूल सिद्धांतों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। बड़ी संख्या में कांग्रेस और सेवादल कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मीडिया इंचार्ज मुकेश नायक की गैरमौजूदगी चर्चा में
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस मीडिया इंचार्ज मुकेश नायक नजर नहीं आए। गौरतलब है कि उन्होंने एक दिन पहले ही इस्तीफा दिया था, जिसे पार्टी नेतृत्व ने अस्वीकार कर दिया था।

कई कयास लगाए जा रहे
मुकेश नायक के कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल