,

शिवराज सिंह की सीट बुधनी से कांग्रेस आगे, विजयपुर में बीजेपी को मिली बढ़त

Budhni-Vijaypur by-election result

Budhni-Vijaypur by-election result : विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के आज यानी 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। वोट काउंटिंग का पहला राउंड खत्म हो चुका है। यहां लगभग सात हजार वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार पटेल आगे है।

बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल शुरूआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वे करीब सात हजार वोट से आगे चल रहीं हैं। वहीं, विजयपुर में दूसरे राउंड में भाजपा के रामनिवास रावत ने बढ़त बना ली है। वे दो हजार 475 वोट से कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से आगे चल रहे हैं। 

बुधनी विधानसभा के लिए मतगणना सीहोर स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हो रही है। यहां 363 मतदान केंद्रों के लिए 2 कक्षों में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। वहीं विजयपुर विधानसभा के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज श्योपुर में 327 मतदान केंद्रों के लिए 16 टेबल लगाई गई हैं। बुधनी सीट पर 13 राउंड में मतगणना पूरी होगी। जबकि, विजयपुर में 21 राउंड में मतगणना पूरी होगी। ऐसे बुधनी का चुनाव परिणाम जल्दी सामने आएगा।

सुरक्षा सख्त, कितना हुआ था मतदान

मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई है। बता दें बुधनी में 77.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें 80.10 प्रतिशत पुरुष और 73.82 प्रतिश महिलाओं ने वोट किया। वहीं, विजयपुर में 77.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 79.14 प्रतिशत पुरुष मतदाओं और 76.24 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किया। 

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…