महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी का आया बयान, कहा स्थिति नियत्रंण में है

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रयागराजः मोनी अमावस्य के अवसर पर रात करीब 2 बजे महाकुंभ में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 17 लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। वहीं सैकड़ों की तादात में लोग घायल हुए है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मोनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मंे करीब 8- 10 करोड़ श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। वहीं उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि फिलहाल स्थिति नियत्रण में है। आइए जानते हैं कि सीएम योगी ने क्या कहा है।

स्थिति नियंत्रण में है: सीएम योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है। सीएम योगी ने बताया कि विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि भक्तों को पहले पवित्र स्नान करना चाहिए और अखाड़े भीड़ कम होने पर पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं और उन्होंने कहा है कि अभी पहले श्रद्धालु जनों को स्नान करने दिया जाए क्योंकि वे देश भर से आए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी लोग इस व्यवस्था के साथ जुड़े हुए हैं और लगातार इस दिशा में हम लोगों का प्रयास जारी है।

कैसे हुआ हादसा


बुधवार को करीब 8.10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण लगातार दबाव बना हुआ है। कल रात से मौनी अमावस्या का मुहूर्त शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने पर कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। पीएम मोदी सुबह से ही लगभग चार बार स्थिति के बारे में हाल.चाल ले चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाहए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार जानकारी लेकर के सभी श्रद्धालुओं के कुशल स्नान करने के बारे में निरंतर रिपोर्ट ले रही हैं।

मौनी अमावस्या पर भगदड़: संगम तट पर 17 लोगों की जानें गईं….यह भी पढ़े

खानपुर: उमेश के समर्थक व पुलिस के बीच धक्का- मुक्की – Ye Bhi Pade

24 मार्च का दैनिक राशिफल: जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Harappan Civilization : सिंधु (हड़प्पा) सभ्यता पर भारत और पाकिस्तान के अलग नजरिए

Harappan Civilization : दुनिया की सबसे रहस्यमयी सभ्यताओं में क्यों शामिल है

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान