,

इधर बहराइच में वन विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, उधर सीएम योगी ने दिया तोहफा, जानें…

UP NEWS

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले 2 महीने से भेड़ियों का आतंक जारी है। लेकिन आज रेस्क्यू टीम ने आतंक मचा रहे पांचवें भेड़िये को पकड़ा है। इस ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। वहां दूसरी तरफ सीएम योगी ने वन विभाग की टीम को बड़ा तोहफा दिया है साथ ही वन विभाग की टीम से ईमानदारी के साथ काम करने की अपील भी की है।

वन विभाग अभी भी एक भेड़िये की तलाश कर रहा है। वन विभाग उसकी तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एक भेड़िये के अभी भी बाहर होने से लोगों के सिर पर आदमखोर का खतरा मंडरा रहा है। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया के तहत 647 वन रक्षकों, वन्यजीव रक्षकों और 41 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज देश और दुनिया में सबसे बड़ी चिंता का विषय जलवायु परिवर्तन है। एक समय में एक ही क्षेत्र के अलग-अलग हिस्से में एक जगह सूखा है तो दूसरी जगह बाढ़ से प्रभावित है, कहीं पर अधिक बारिश हो रही तो कहीं एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। अगर वन रक्षक, वन्यजीव रक्षक ईमानदारी से अपना काम करें तो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में उनकी बड़ी भूमिका होगी। पहले नियुक्ति पत्र मिलने में कम से कम एक साल लग जाता था, लेकिन आज भर्ती के बाद नियुक्ति पत्र 6 महीने से 1 साल पहले मिल रहा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कहीं भी आपको किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी और कहीं आपको कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी।”

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…