Reporter: Pravins Manhar, Edit By: Mohit Jain
रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के दो जिलों के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह करीब 10 बजे रायपुर हेलिपैड से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। जगदलपुर में वे बस्तर ओलंपिक 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

दोपहर 2 बजे रायपुर वापसी
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर लगभग 2 बजे रायपुर हेलिपैड वापस पहुंचेंगे।
3 बजे सक्ती जिले के लिए होंगे रवाना
रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे सक्ती जिले के लिए रवाना होंगे, जहां वे 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।



