CM Solution Camp : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक
CM Solution Camp : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रदेशभर में संचालित समाधान शिविरों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से जुड़े नागरिकों की शिकायतें सीधे सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

CM Solution Camp : समाधान शिविर, प्रक्रिया और परिणाम
प्रदेश के सभी जिलों में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को उपायुक्त तथा उपमंडल अधिकारी कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में नागरिक अपनी समस्याएं प्रस्तुत करते हैं।मौके पर संभव शिकायतों का तत्काल निपटारा किया जाता है।शेष मामलों का समाधान 7 से 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाता है।10 जून 2024 से आरंभ हुए इस अभियान के अंतर्गत अब तक प्रदेशभर में लगभग डेढ़ लाख शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से लगभग 78 प्रतिशत का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है।
CM Solution Camp : लंबित मामलों पर प्राथमिकता और अधिकारी अनुपस्थिति पर कड़ा संज्ञान
आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।जिला महेंद्रगढ़ और एसडीएम कार्यालय बादशाहपुर में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने सभी उपायुक्तों और एसडीएम को निर्देश दिए कि वे व्यक्तिगत रूप से समाधान शिविरों में उपस्थित रहें और नागरिकों की समस्याओं को सुनें।
CM Solution Camp : साप्ताहिक समीक्षा और समयबद्ध समाधान पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित की जानी चाहिए। जो अधिकारी नियमित रूप से बैठक में अनुपस्थित रहते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी स्वयं बैठकों की अध्यक्षता करें और लंबित शिकायतों की व्यक्तिगत निगरानी करें। राज्य सरकार का लक्ष्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
read more : Principals Review Meeting : रायपुर में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक: बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर जोर

