CM-GRIDS Highway Project : RCC व्हाइट टॉपिंग और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित सड़क
CM-GRIDS Highway Project : आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि योगी आदित्यनाथ की CM-GRIDS योजना के तहत सुभाष पार्क से मारूति स्टेट रोड तक एक आधुनिक, इंटीग्रेटेड सुविधाओं से युक्त महामार्ग का निर्माण मंजूर किया गया है। यह सड़क RCC व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनाई जाएगी, जिससे मजबूती और आयु दोनों बढ़ेंगे।

CM-GRIDS Highway Project : स्मार्ट सुविधाओं और अगले चरण की परियोजनाएं
CM-GRIDS Highway Project : सड़क के साथ यूटिलिटी डक्ट, सीवर लाइन कनेक्टिविटी, LED स्ट्रीट लाइट, हरियाली, चौड़े फुटपाथ और व्यवस्थित पार्किंग जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। दूसरी चरण में मारूति स्टैंड क्रॉसिंग से हनुमान मंदिर 100 फुटा रोड तक सीसी फर्श, ड्रेनेज, वाटर सप्लाई और बिजली के नए पोल लगाये जाएंगे, जिसकी कुल लागत लगभग 32.05 करोड़ रुपये होगी। यह परियोजना आगरा दक्षिण के सौंदर्य और नागरिकों के आवागमन को आसान और सुरक्षित बनाएगी।

