इंदौर में CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान: शीघ्र ही प्रदेश पुलिस में 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Dr. Yadav's announcement in Indore: More than 20,000 posts will be recruited in the state police soon.

रावण दहन के साथ शस्त्रों का भी व्यापक रूप से हो पूजन

इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के पावन पर्व पर इंदौर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम में परम्परागत शौर्य परम्परा का निर्वहन करते हुए हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने माँ कालका की आराधना के साथ परम्परागत तलवार, भाला से लेकर अत्याधुनिक एके-47 और अन्य अस्त्र-शस्त्रों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विजयादशमी केवल बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व ही नहीं, बल्कि यह शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देने वाला उत्सव है। शस्त्र केवल युद्ध का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक भी है। हमारी पुलिस और सुरक्षा बल इन्हीं शस्त्रों के माध्यम से समाज की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस परंपरा का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी पर रावण दहन के साथ शस्त्रों का पूजन भी व्यापक रूप से होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश में शस्त्र पूजन की परंपरा को और व्यापक रूप से मनाने के लिए नई सोच और नए संकल्प के साथ इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस पर्व को हर जिले में जन-सहभागिता और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए, जिससे यह परंपरा और भी सशक्त हो। उन्होंने कहा कि शस्त्र और सैनिक एक-दूसरे के पर्याय हैं। भारतीय परम्परा में शिव और शक्ति को एक ही माना गया है। हमारे यहां अर्धनारीश्वर की पूजा होती है। सभी त्यौहार और पर्व आनंद और उल्लास के साथ मनाये जाने चाहिए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा शीघ्र ही प्रदेश पुलिस में 20,000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।

कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, श्री प्रताप करोसिया, श्री सुमित मिश्रा एवं श्री श्रवण चावड़ा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन की परंपरा पुलिस बल में उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा का संचार करती है। विजयादशमी का यह पर्व पुलिस बल को शौर्य, पराक्रम और सेवा भाव के साथ जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इंदौर में आमजन एवं जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से सुरक्षा भावना को मजबूत बनाया जा रहा है। इंदौर में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिये इंदौर पुलिस आमजन के साथ मिलकर कारगर प्रयास कर रही है। नवदुर्गा उत्सव में इसके बेहतर और सकारात्मक परिणाम मिले हैं। वॉलेंटियर एवं मोहल्ला समितियों की सहभागिता को भी बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस वाहन का पूजन कर शस्त्रागार का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सशस्त्र पुलिस बल के बैंड ने धार्मिक गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियां दी। उनकी स्वर लहरियों ने पूरे समारोह स्थल को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

UTTAR PRADESH : योगी सरकार 1,228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को 22 मार्च को सौंपेगी नियुक्ति पत्र

UTTAR PRADESH : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति

Baha Festival : जामताड़ा में धूमधाम से मनाया गया बाहा पर्व, परंपरा और संस्कृति की दिखी झलक

Baha Festival : जाहेर थान में पूजा-अर्चना,पारंपरिक नृत्य और वाद्य यंत्रों की

guna hospital : जब मुर्दा पोस्टमॉर्टम टेबल से उठ भाग खड़ा हुआ….!

guna hospital : जिंदा युवक को पोस्टमॉर्टम को भेजने के विवाद को

Suspicious Death Case : खैरागढ़ में लापता युवक की संदिग्ध मौत, 24 घंटे में मिला शव

Suspicious Death Case : सर्च ऑपरेशन के दौरान सुनसान इलाके में मिला

Protest Against Minister: कांकेर में कांग्रेस का प्रदर्शन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का पुतला दहन

Protest Against Minister: कांकेर में बीजापुर के आदिवासी छात्रावास में हाल ही

Karnataka: हिप्पोपोटामस के हमले में 27 वर्षीय महिला वेटरनरी ऑफिसर की मौत; तापमान जांचने के दौरान हुआ हादसा

Karnataka : कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले स्थित त्यावारेकोप्पा लायन एंड टाइगर सफारी