Citadel 2: ओटीटी पर आज होगी रिलीज, निर्माता ने सोशल मीडिया दी जानकारी, जानें स्ट्रीमिंग का सही समय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/citadel-2-ott/

Edit By : Aanya Saran

Citadel 2 : प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की जासूसी सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के तीन साल बाद, इसके निर्माता, रूसो ब्रदर्स, इसके सीक्वल के एपिसोड रिलीज़ करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘सिटाडेल’ सीज़न 2 आज यानी 6 मई को रिलीज़ होने वाला है।

Citadel 2 : कब और कहाँ देखें

सिटाडेल सीज़न 2 आज (6 मई) को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हो रहा है। भारत में इसके सभी एपिसोड दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इस बार सीरीज़ को साप्ताहिक नहीं, बल्कि सभी एपिसोड एक साथ रिलीज़ किया जा रहा है।

आज सुबह रूसो ब्रदर्स ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए दर्शकों से स्पॉइलर से बचने की अपील भी की। उन्होंने लिखा कि सिटाडेल सीज़न 2 अमेरिका के PST टाइम के मुताबिक आधी रात को रिलीज़ होगा और सभी एपिसोड एक साथ आएंगे। अगर आप कहानी के बड़े सरप्राइज़ से बचना चाहते हैं, तो सीरीज़ को एक साथ देखें या कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना लें। साथ ही, जिन्होंने सीरीज़ देख ली है, उनसे दूसरों के लिए स्पॉइलर न देने की भी अपील की गई है।

citadel 2

Citadel 2 : कहानी

प्राइम वीडियो के मुताबिक, सिटाडेल सीज़न 2 एक हाई-ऑक्टेन जासूसी थ्रिलर है, जिसमें मेसन केन, नादिया सिंह और बर्नार्ड ओर्लिक जैसे एलीट एजेंट्स की कहानी आगे बढ़ती है। ये सभी एक समय पर शक्तिशाली एजेंसी सिटाडेल का हिस्सा थे, जिसे एक रहस्यमयी दुश्मन नेटवर्क ने तबाह कर दिया था।अब जब एक नया और पहले से ज्यादा खतरनाक खतरा सामने आता है, तो ये जासूस फिर से एकजुट होते हैं। उन्हें नए एजेंट्स की भर्ती करनी होती है और एक वैश्विक मिशन पर निकलना पड़ता है, जिसका मकसद एक ऐसी साजिश को रोकना है जो पूरी मानवता को प्रभावित कर सकती है।

तेज़ रफ्तार एक्शन, रहस्य और लगातार बदलते रिश्तों के बीच इस कहानी में भरोसा सबसे बड़ा दांव बन जाता है—क्योंकि यहां कोई भी दोस्त या दुश्मन हो सकता है।

Citadel 2 : कलाकार

सिटाडेल सीज़न 2 में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा जोनास, स्टेनली टुची, एशले कमिंग्स, जैक रेनर और लेस्ली मैनविल समेत कई कलाकार नजर आते हैं।

इसका हिंदी रूपांतरण सिटाडेल: हनी बनी राज और डीके ने बनाया था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन मुख्य भूमिकाओं में थे।

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस