Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन पूजन
Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर गुरुवार को कोटरा स्थित श्री राम जानकी चित्रगुप्त मंदिर में मां ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्यास के तत्वाधान में भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विशेष पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग सम्मिलित होकर भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त न्याय, सत्य और कर्म के प्रतीक हैं।

Chitragupt worship : उनकी कृपा से समाज में सदाचार, ज्ञान और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने और समाज के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को भाईदूज/यम द्वितीया की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
Chitragupt worship : कार्यक्रम के दौरान समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया तथा भगवान चित्रगुप्त के प्रतीक स्वरूप कलम भी वितरित की गई जिससे ज्ञान और विद्या के महत्व का संदेश दिया गया।

Chitragupt worship : कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव नीलू, प्रबंध न्यासी ओपी श्रीवास्तव, राजेश वर्मा अध्यक्ष, पंकज कुलश्रेष्ठ महासचिव डॉक्टर शैलेंद्र निगम वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ रमेश श्रीवास्तव संस्कृति सचिव आशीष श्रीवास्तव संयुक्त सचिव,श्रीमती शोभना श्रीवास्तव श्रीमती सरिता श्रीवास्तव संस्कृति सचिव संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव प्रचार सचिव आर एस सक्सेना संगठन सचिव राजेंद्र श्रीवास्तव सहित काफ़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
read more : Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

