Chirmiri Police Action: पुलिस का बड़ा प्रहार-कच्ची महुआ शराब का मुख्य सरगना चंद्रभूषण सिंह गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chirmiri Police Action

Reporter: Avinash Chandra, Edit By: Mohit Jain

Chirmiri Police Action: एमसीबी जिले के चिरमिरी क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वर्षों से पुलिस को चकमा देकर कच्ची महुआ शराब बनाने और उसकी तस्करी करने वाला मुख्य सरगना अब कानून के शिकंजे में आ गया है। चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फाटपानी निवासी शातिर तस्कर चंद्रभूषण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Chirmiri Police Action: 16 लीटर कच्ची शराब से खुला पूरा नेटवर्क

इस पूरे अवैध कारोबार का पर्दाफाश दो दिन पहले हुआ, जब चिरमिरी पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने पूरे नेटवर्क की परतें खोल दीं और बताया कि जब्त की गई शराब फाटपानी निवासी चंद्रभूषण सिंह की है, जो लंबे समय से इस धंधे का संचालन कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का जाल, गेल्हापानी से गिरफ्तारी
आरोपी के बयान के बाद थाना प्रभारी विजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई की रणनीति बनाई। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गेल्हापानी क्षेत्र में दबिश दी। घेराबंदी कर पुलिस ने मुख्य सरगना चंद्रभूषण सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Chirmiri Police Action: लंबे समय से चल रहा था अवैध धंधा

पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रभूषण सिंह काफी समय से चिरमिरी के विभिन्न इलाकों में कच्ची महुआ शराब की सप्लाई कर रहा था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।

Chirmiri Police Action: पुलिस की सख्ती से तस्करों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर ऐसे कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों

Elephant Attack: हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत, क्षेत्र में दहशत

Elephant Attack: सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Elephant Attack:

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष