Child Abuse : ढाई साल की मासूम पर अमानवीय अत्याचार
रिपोर्ट : उमंग पाण्डेय
Child Abuse : बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के कुर्दा हीरा पुरवा गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां ढाई साल की मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां ने डंडों से बेरहमी से पीट दिया। बच्ची की पीठ पर गंभीर चोटें आईं और होंठ फट गया। घटना का कारण इतना साधारण था कि बच्ची ने कपड़ों में शौच कर दिया था।

Child Abuse : पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया, पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया
Child Abuse : घटना के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और फटे होंठ पर टांके लगाए। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी महिला पहले भी बच्ची के साथ मारपीट कर चुकी है और उसे भरपेट खाना नहीं देती। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि बच्ची का उपचार किया जा रहा है और पुलिस तहरीर मिलने के बाद उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी।
read more : CM-GRIDS Highway Project : आगरा दक्षिण में CM-GRIDS योजना के तहत आधुनिक महामार्ग का निर्माण

