,

मुरादाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और SIR प्रक्रिया की समीक्षा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Chief Minister Yogi Adityanath reached Moradabad, reviewed development works and SIR process.

REPORT- DANVEER SINGH

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मुरादाबाद पहुंचे, जहाँ उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्यमंत्री लगभग सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे, जिसके बाद समीक्षा बैठक औपचारिक रूप से शुरू हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सर्किट हाउस में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सर्किट हाउस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया था। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई, साथ ही आने-जाने वाले मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।

विकास कार्यों पर विस्तृत समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुँचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी सुने। समीक्षा बैठक के बाद वह मुरादाबाद से गाज़ियाबाद के लिए रवाना हो गए।

SIR प्रक्रिया अंतिम चरण में, दौरे को माना जा रहा अहम

राज्य में चल रही SIR (Special Inspection Report) प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भले ही आधिकारिक बयान इसे विकास कार्यों की समीक्षा से जोड़ते हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे SIR से संबंधित समीक्षा का हिस्सा बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले में SIR की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत जानकारी भी ली।

कुंदरकी विधायक का बयान- योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचना सरकार की प्राथमिकता

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएँ गरीबों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुँचे।

SIR प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि सभी BLO, चाहे किसी भी राजनीतिक दल से हों, भाजपा कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं और पार्टी कार्यकर्ता भी पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग कर रहे हैं।
विधायक ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची को निष्पक्ष तरीके से तैयार करने और अपात्र वोटरों को हटाकर पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ज़ोर दिया है।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के