मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टरः वंदना रावत

  • लोकबंधु अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • सीएम ने एक-एक बच्चे के पास जाकर जाना उनका कुशलक्षेम, की बातचीत
  • डॉक्टर्स एवं अधिकारियों को भर्ती बच्चों के समुचित इलाज और खाने-पीने की व्यवस्था करने के दिए निर्देश
  • सीएम योगी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए खुश, किया अभिनंदन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों के बेड पर जाकर उनका हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टर्स व अधिकारियों को बच्चों का सुचारू रूप से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बता दें कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से गुरुवार को बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती 16 बच्चों का हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक एक बच्चे के बेड पर जाकर उनके इलाज और उनकी तबीयत में सुधार को लेकर बातचीत की। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर बच्चे खुश दिखाई दिए। इस दौरान बच्चों ने सीएम का अभिनंदन किया। सीएम योगी भी बच्चों से मिलकर भावुक दिखे।

सीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और डॉक्टर्स को समुचित इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए और उन्हें पूर्व रूप से स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के खाने-पीने की प्रॉपर व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित 16 बच्चों को गुरुवार को वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत जनरल पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में सभी बच्चों की हालत सामान्य है। सभी बच्चों की रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है।

इस दौरान प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव लीना जौहरी, लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब, जिलाधिकारी विशाख जी, अस्पताल के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. सरोज और डॉ. राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।

मगरलोड़: नाबालिग युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा सलाखों के पीछे….यह भी पढ़े

Palari Municipal Election में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष पद यानेश साहू ने जीता

Palari Municipal Election: अध्यक्ष पद में रोमांचक मुकाबला, यानेश साहू ने 506

टीम इंडिया को बड़ा झटका!Virat Kohli अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज से

राम चरण की ‘Peddi’ को दर्शकों का मिला शानदार रिस्पॉन्स, पहले दिन सोशल मीडिया पर छाए एक्टर

Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों

Delhi में पीएम मोदी से मिले रबि लामिछाने, भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

Delhi: नेपाल की राजनीति में उभरते प्रमुख नेताओं में शामिल राष्ट्रीय स्वतंत्र

Kuwait एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में भारतीय नागरिक की मौत, कई घायल; भारत ने की कड़ी निंदा

Kuwait: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

केरल में आज दस्तक दे सकता है Monsoon, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के गुरुवार को केरल पहुंचने की संभावना जताई जा

Bhopal: CM डॉ. यादव ने माना PM Modi का आभार, कहा- डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दोगुनी है

Bhopal:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कैबिनेट के आर्थिक मामलों की समिति

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिजली गिरने से 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. NEET पेपर लीक से