,

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगगुरू बाबा रामदेव का किया स्वागत

Chief Minister Dr. Yadav welcomed Yoga Guru Baba Ramdev

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरू बाबा रामदेव का उज्जैन आगमन पर पुष्प गुच्छ के साथ शॉल, श्रीफल एवं भगवान श्री महाकाल की तस्वीर भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।बाबा रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विरासत मूलक विकास और संस्कृति के नए प्रतिमान प्रतिदिन गढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश धर्म भूमि भी है। मध्यप्रदेश में कृषि से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। अब तो मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्तर पर भी उन्नति कर रहा है।

योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विशेष प्रयासों और पुरुषार्थ से उज्जैन में आगामी महाकुंभ पर्व की भव्य तैयारियॉ की जा रही है। भगवान महाकालेश्वर देवादिदेव महादेव है और उनके अनुग्रह को प्राप्त कर संपूर्ण विश्व में उज्जैन नगरी सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। यहां आयोजित होने वाला कुंभ एक दिव्य स्वरूप में आयोजित हो ताकि सनातन धर्म का गौरव एक नए रूप में पूरे विश्व के समक्ष देखने को मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरता और विनय की प्रतिमूर्ति बनकर करोड़ों लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज अक्षय तृतीया के पर्व पर वे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए आए थे। भस्मारती के दर्शन कर उन्हें दिव्य और अद्भुत अनुभव प्राप्त हुआ है।

स्वामी रामदेव ने कहा कि डॉ. यादव की भक्तिपूर्ण एवं सादगीपूर्ण कार्यशैली सभी को प्रभावित करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन के निरंतर विकास और कुंभ आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

योग गुरू बाबा रामदेव भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में हुए शामिल

योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

दैनिक राशिफल 01 मई 2025: राशियों का सटीक विश्लेषण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसहा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Kanipla Visit CM Saini : बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Kanipla Visit CM Saini : कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री…

Ramdevra News : CM भजनलाल शर्मा ने बाबा रामदेव मंदिर में किए दर्शन, बस स्टैंड से की पदयात्रा

रिपोर्ट- सुमन Ramdevra News : जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार,…

Haldwani Fire : भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Haldwani Fire : हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में…

Sarkhor Overbridge Pendra : सरखोर ओवरब्रिज बदहाल, गड्ढों से आए दिन हो रहे हादसे, जिम्मेदारों की आंखें बंद

संवाददाता:- प्रयास कैवर्त Sarkhor Overbridge Pendra : पेंड्रा, पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर…

Yogi Janta Darshan: कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Janta Darshan बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…