मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को स्कॉच अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chief Minister Dr. Yadav congratulated the Backward Classes and Minority Welfare Department on receiving the Skoch Award.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिलने पर विभागीय अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मप्र राज्य वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन श्री सनवर पटेल एवं विभागीय अधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव से शिष्टाचार भेंट की।

प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. ई रमेश कुमार ने बताया कि मप्र राज्य वक्फ़ बोर्ड की सम्पत्तियों के दस्तावेजों के प्रापरली डिजिटलाइजेशन एवं WAMSI-MP वेब पोर्टल के जरिए बोर्ड के कार्यों को सुचारू और सुव्यवस्थित करने में उल्लेखनीय प्रदर्शन के कारण प्रतिष्ठित सिल्वर स्काच अवार्ड मिला है। मध्यप्रदेश के वक्फ बोर्ड के इस कार्य की केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सहित देशभर में सराहना की गई है। इस उपलब्धि के लिए विभाग के आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा यह अवार्ड प्राप्त किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि पर सराहना कर भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा भी विभाग के कार्यों की प्रशंसा की गई है। इस अवसर पर अपर सचिव श्री अनुराग चौधरी, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उप सचिव श्री समीर सिन्हा, श्री विशाल विश्वकर्मा, मप्र राज्य वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फरजाना गजाल, अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन