दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की श्रद्धांजलि, जंबूरी मैदान में दो मिनट का मौन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

भोपाल: जंबूरी मैदान में आयोजित संयुक्त सरपंच मोर्चा सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वाले लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत से पहले मंच से दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो अमानवीय घटना हुई है, उसने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस कठिन समय में मध्यप्रदेश सरकार और प्रदेश की जनता शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे हमलों से देश की एकता और साहस को कोई भी शक्ति कमजोर नहीं कर सकती। कार्यक्रम में मौजूद हजारों सरपंचों, प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी खड़े होकर मौन रखकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। पूरा मैदान उस समय श्रद्धांजलि के स्वर में डूब गया, जब मुख्यमंत्री ने कहा कि “भारत के हर नागरिक का हृदय आज शहीदों और निर्दोषों के लिए दुखी है, हम सबकी प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें शांति दे और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता