Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस उमरानाला के पास सिमरिया हनुमान मंदिर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि बस की सामने से आ रहे वाहन से जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
Chhindwara bus accident : कई यात्री घायल, राहत-बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जिला अस्पताल भेजा गया।
Chhindwara bus accident : मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि बाकी
सूत्रों के अनुसार इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।
Chhindwara bus accident : हादसे के कारणों की जांच शुरू
प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।
read more : Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

