छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मिलेगा नया विधानसभा भवन: पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, राज्य में उत्सव का माहौल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मिलेगा नया विधानसभा भवन: पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, राज्य में उत्सव का माहौल

Reporter: Himanshu Patel, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया विधानसभा भवन तैयार

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आज राज्य को नया विधानसभा भवन मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस भव्य भवन का लोकार्पण करेंगे। यह विधानसभा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। भवन की साज-सज्जा में बस्तर और सरगुजा की कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसमें 120 विधायकों के बैठने की व्यवस्था के साथ पानी और ऊर्जा संरक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का व्यस्त कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पूरे दिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 8:15 बजे वे रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 10 बजे सत्य साईं हॉस्पिटल में “दिल की बात” कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे नया रायपुर सेक्टर-20 स्थित “ब्रह्माकुमारीज शांति शिखर” के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
दोपहर 12 से 1 बजे के बीच नए विधानसभा भवन में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति का अनावरण और विधानसभा परिसर का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन कार्यक्रम में और दोपहर 2:45 बजे राज्योत्सव मेला स्थल पर रजत जयंती “राज्योत्सव महोत्सव” के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इस अवसर पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 12:15 बजे नए विधानसभा परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:50 बजे राजभवन जाएंगे और शाम 5:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रधानमंत्री की मूवमेंट के दौरान पहले सुरक्षा घेरे में 70 एसपीजी कमांडो 360 डिग्री सुरक्षा कवच प्रदान करेंगे। दूसरे घेरे में राज्य पुलिस, एसटीएफ और जिला पुलिस के करीब 2 हजार जवान तैनात रहेंगे। वहीं तीसरे सुरक्षा घेरे में ड्रोन, सीसीटीवी नेटवर्क और इंटेलिजेंस टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगी ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को भी विशेष रूप से सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया गया है। वीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट डायवर्जन और ट्रैफिक कंट्रोल की विस्तृत योजना बनाई गई है, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा उत्पन्न न हो। पुलिस और प्रशासन लगातार समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।

आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा, क्योंकि यह न केवल नए विधानसभा भवन का उद्घाटन है, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक विकास की दिशा में एक नया अध्याय भी है।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में