Chhattisgarh Congress : कार्यकारिणी गठन और संगठनात्मक ढांचे पर PCC की नाराजगी
Chhattisgarh Congress : रायपुर में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक आयोजित की। इस बैठक में कार्यकारिणी गठन की धीमी गति पर पीसीसी ने नाराजगी जताई और सभी जिलों को तय समय-सीमा में संगठनात्मक ढांचा पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आने वाली रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

Chhattisgarh Congress : बूथ और विलेज कमेटी गठन पर चर्चा, अंतिम समय-सीमा तय
Chhattisgarh Congress : बैठक लगभग दो घंटे चली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि बैठक में सभी जिला अध्यक्ष और प्रभारियों से सीधे चर्चा की गई। AICC के निर्देशानुसार बूथ और विलेज कमेटी गठन के काम की समीक्षा की गई। सभी जिलाध्यक्षों को अंतिम टास्क 15 अप्रैल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है, इसके बाद नया कार्यभार सौंपा जाएगा।
read more : Crop Damage : पीलीभीत बरखेड़ा में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद

