Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव
संवाददाता: खिलेश वर्मा
Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण तब देखने को मिला, जब सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में चयनित 30 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विधानसभा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सैनिक स्कूल में चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है, जो बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी आगे चलकर देश सेवा करेंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Chhattisgarh : वहीं विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए बच्चों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जबकि अभिभावकों ने इस सम्मान को बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया।
गौरतलब है कि चयनित विद्यार्थियों में कई ग्रामीण क्षेत्रों और सामान्य परिवारों से आने वाले छात्र शामिल हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
READ MORE : Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

