Chhattisgarh : फाफाडीह रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में संदिग्ध हालात में मिला शव
Chhattisgarh : राजधानी के फाफाडीह स्थित रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी में 5 मार्च की सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला। पुलिस जांच में मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजा साहू, निवासी चुनाभट्ठी के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि राजा साहू सुबह करीब 8 बजे घर से अपने परिचित के साथ घूमने के लिए निकला था। सूचना मिलते ही मध्य जोन डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, कोतवाली एसीपी, गंज थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Chhattisgarh : सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में खुलासा
Chhattisgarh : जांच में इलाके के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की गई। इसमें 19 वर्षीय बिट्टू यादव, निवासी चुनाभट्ठी, राजा के साथ घटना स्थल के आसपास दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने बिट्टू यादव को हिरासत में लिया।

Chhattisgarh : पूछताछ में खुलासा हुआ कि बिट्टू अपनी गाड़ी में हुई टूटफूट का पैसा राजा से मांग रहा था। पैसे को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ी और गुस्से में आकर बिट्टू ने राजा साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 12 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया और आगे की पूछताछ जारी है।
read more : Margarload : डायमंड सिंह ध्रुव का कमाल यूपीएससी में 623वीं रैंक, पहले ही सीजीपीएससी में बन चुके हैं डीएसपी

