Chhattisgarh : पुलिस की रेड में सामने आई अफीम की लहलहाती फसल
Chhattisgarh : दुर्ग जिले में अवैध खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्राम समोदा में छापा मारकर करीब एक एकड़ में लगी अफीम की फसल का खुलासा किया है। खेत में लहलहाती अफीम की फसल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत की जांच की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Chhattisgarh : एएसपी मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
Chhattisgarh : यह कार्रवाई एएसपी मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस की टीम ने जेवरा सिरसा चौक क्षेत्र में छापा मारकर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया।
पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस खेती के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे किस मकसद से उगाया जा रहा था। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना जताई जा रही है।
READ MORE : Madhya Pradesh एमपी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा: गेहूं और उड़द पर मिलेगा बोनस

