Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी में पोक्सो मॉनिटरिंग व नशा मुक्ति पर जोर
Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। बाल संरक्षण से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर केंद्रित प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के संरक्षण और उनके बेहतर भविष्य को लेकर गहन चर्चा हुई।

शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यशाला में लक्ष्मी राजवाड़े और वर्णिका शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बाल संरक्षण आयोग के अधिकारी, मिशन वात्सल्य, समाज कल्याण विभाग और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Chhattisgarh : कार्यशाला के दौरान बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तहत पोक्सो मामलों की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
Chhattisgarh : इसके अलावा बच्चों में बढ़ते मादक द्रव्यों के उपयोग को लेकर भी चिंता जताई गई। विशेषज्ञों ने इस समस्या की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने और बच्चों के लिए विशेष नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
READ MORE : UP Police Jobs: कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों के लिए ऑफलाइन परीक्षा का शेड्यूल जारी

