करहल में राशन कोटा आवंटन को लेकर खुली बैठक में बवाल, दो पक्षों में मारपीट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Chaos erupts in Karhal during an open meeting over ration quota allocation, with two sides fighting.

REPORT- KAMLESH KUMAR

मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम मानपुर में शनिवार को राशन डीलर के कोटा आवंटन के लिए आयोजित खुली बैठक अचानक बवाल में बदल गई। बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि दोनों ओर से लात–घूंसे और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बैठक स्थल पर अफरातफरी मच गई।

घटना के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पुलिस बल मौजूद था, फिर भी दोनों पक्षों के बीच झड़प कुछ देर तक चलती रही। विवाद में एक महिला सहित दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करहल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Horoscope : 10 जुलाई का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Horoscope : हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य