,

सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना के विरोध प्रदर्शन में बवाल, 29 गिरफ्तार प्रदर्शनकारी रिहा

रिपोर्टरः फरहान खान

आगरा : समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ करणी सेना के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल में गिरफ्तार किए गए 29 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने देर रात थाने से जमानत पर रिहा कर दिया।

दरअसल, सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के राजा राणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) को “गद्दार” कहकर संबोधित किया था, जिससे भारी जनाक्रोश फैल गया। करणी सेना ने इस बयान के विरोध में उनके आवास पर प्रदर्शन किया, जो बाद में उग्र हो गया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें दर्जन भर पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। सांसद सुमन के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनके भी आठ समर्थक इस झड़प में घायल हुए हैं।

पुलिस ने इस बवाल के बाद 29 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें हरीपर्वत थाने ले जाया गया। बाद में 12 लोगों को एत्मादुद्दौला थाने और 17 को ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी भेज दिया गया। सभी को देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया।

इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ युवक सांसद सुमन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है और आगे की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एलन मस्क का केटामाइन उपयोग: फायदे और जोखिम का विश्लेषण..यह भी पढ़े

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…