रिपोर्ट: भुवन सिंह ठठोला
ChamoliPanchayat 27 January : ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली क्षेत्र में वन विभाग को एक बार फिर सफलता मिली है। मंगलवार सुबह वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दहशत के बीच राहत का माहौल देखा गया।

ChamoliPanchayat 27 January : ग्रामीणों ने जैसे ही पिंजरे में तेंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को दी, विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने पिंजरे में बंद तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

ChamoliPanchayat 27 January : वन विभाग के अनुसार, अब तक इस क्षेत्र से कुल पांच तेंदुओं को पकड़ा जा चुका है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हाल के दिनों में तीन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार आदमखोर तेंदुआ कौन सा है। इसकी पुष्टि के लिए पकड़े गए तेंदुओं के डीएनए सैंपल जांच हेतु देहरादून भेजे गए हैं।
ChamoliPanchayat 27 January : वन विभाग का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो पाएगा कि पकड़ा गया तेंदुआ आदमखोर है या नहीं। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।






