
उत्तरकाशी में बादल फटा: धराली-हर्षिल में सेना का रेस्क्यू जारी, 130 से ज्यादा लोग बचाए गए
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने से भारी तबाही मची है। धराली, हर्षिल और सुक्खी टॉप इलाके में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। सेना और राहत एजेंसियां लगातार युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और अब तक 130 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।











