
Banda : शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे के विरोध में भड़की कांग्रेस; कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर PM के नाम सौंपा ज्ञापन
Report: Laxmi Kant Tiwari Banda कुंभ मेले के दौरान ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और बटुकों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।











