
Lucknow ‘प्रोजेक्ट गंगा’ से डिजिटल होगा ग्रामीण उत्तर प्रदेश: 20 लाख घरों तक पहुँचेगा ब्रॉडबैंड, 1 लाख को मिलेगा रोजगार
Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘डिजिटल प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी छलांग लगाई है। सोमवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (STC) और हिंदुजा ग्रुप की कंपनी वनओटीटी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच ‘प्रोजेक्ट गंगा’ को लेकर एक एमओयू (MoU) साइन किया गया।











